उत्तर प्रदेश

ब्लॉक प्रमुख बोर्ड के सदस्य भी खोलेंगे प्रधान के खिलाफ मोर्चा

हमीरपुर : सुमेरपुर विकासखण्ड में ग्राम पंचायत बड़ागांव के प्रधान के भ्रष्टाचार की पोल खोलने के लिए ब्लॉक प्रमुख बोर्ड के सदस्यों के साथ प्रधान के सामने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करेंगे। यह निर्णय ब्लॉक प्रमुख ने प्रधान का बयान सामने आने पर किया है।
शुक्रवार को विकासखंड कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता के दौरान ब्लाक प्रमुख जय नारायण सिंह यादव ने कहा कि ग्राम प्रधान हरदौल निषाद ने बगैर कार्य करें 6.56 लाख का गबन किया है। जांच के बाद कार्यवाही न होने पर शिकायतकर्ता ने उच्च न्यायालय में रिट दाखिल कर रखी है। प्रधान गबन से बचने के लिए कार्य कराने की जुगत में है। चार कार्यों की पुनः जांच चल रही है। प्रधान ने बोर्ड के सदस्यों के साथ कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन की बात कही है। प्रधान के धरना प्रदर्शन करने का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र पंचायत बोर्ड के सदस्यों के साथ कलेक्ट्रेट में प्रधान के सामने धरना प्रदर्शन करके प्रधान के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की पोल खोलेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button