Uncategorizedदेश

NEET पेपर लीक आंदोलन: केंद्र और CJP के बीच वार्ता पर गतिरोध, शर्तों पर अड़ी दोनों पक्ष

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर जारी आंदोलन के बीच केंद्र सरकार और ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के बीच प्रस्तावित वार्ता फिलहाल अटक गई है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, बातचीत शुरू होने से पहले CJP द्वारा रखी गई प्रमुख शर्तों पर सहमति नहीं बनने के कारण गतिरोध की स्थिति बनी हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, जंतर-मंतर पर आंदोलन का नेतृत्व कर रही CJP ने वार्ता से पहले दो प्रमुख मांगें दोहराईं। पहली, संबंधित केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग और दूसरी, केंद्र सरकार के साथ होने वाली पूरी बातचीत जंतर-मंतर पर सार्वजनिक रूप से आयोजित किए जाने की शर्त। सरकार ने इन दोनों मांगों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है, जिसके चलते औपचारिक वार्ता शुरू नहीं हो सकी।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने पहले ही प्रदर्शनकारियों से बातचीत की इच्छा जताई थी। हाल ही में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने CJP के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर आंदोलन समाप्त करने की अपील की थी और आश्वासन दिया था कि सरकार बातचीत के लिए तैयार है। इसके अलावा, ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान हुई झड़पों में घायल प्रदर्शनकारियों से भी उन्होंने अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की।

इस बीच भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि सरकार संवाद के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन बातचीत किसी भी पूर्व शर्त के बिना होनी चाहिए। भाजपा ने विपक्ष पर आंदोलन का राजनीतिकरण करने का भी आरोप लगाया है।

हालांकि फिलहाल वार्ता पर गतिरोध बना हुआ है, लेकिन सरकारी सूत्रों का कहना है कि संवाद के रास्ते अभी भी खुले हैं। दोनों पक्षों के बीच किसी सहमति और मध्य मार्ग की संभावना तलाशने के प्रयास जारी हैं, ताकि जल्द ही औपचारिक बातचीत शुरू हो सके।

NEET पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में छात्रों, अभिभावकों और विभिन्न संगठनों का विरोध लगातार जारी है। प्रदर्शनकारी परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग कर रहे हैं।

read also :

योगी सरकार में निपुण भारत मिशन के विस्तारीकरण को मिला रोडमैप, कक्षा-5 तक तय होंगे अधिगम लक्ष्य

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button