उत्तर प्रदेश

निक्की का परिवार भी दहेज लोभी… भाभी ने सुनाई टॉर्चर की कहानी, कहा- स्कॉर्पियो के लिए घर से निकाला

ग्रेटर नोएडा: निक्की हत्याकांड के बाद एक तरफ निक्की के ससुरालवालों के खिलाफ कार्रवाई हुई है, वहीं दूसरी तरफ निक्की का खुद का परिवार (मायका पक्ष) भी सवालों के घेरे में आ गया है। दरअसल निक्की के भाई रोहित की पत्नी मीनाक्षी भाटी ने निक्की के घरवालों (मायके पक्ष) पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

निक्की की भाभी ने क्या आरोप लगाए?

निक्की के भाई रोहित की पत्नी मीनाक्षी भाटी ने मीडिया से बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि उसके पति (रोहित) ने भी उसे (मीनाक्षी) दहेज की वजह से छोड़ दिया। उनकी शादी भी साल 2016 में हुई थी और मीनाक्षी के पिता ने निक्की के भाई रोहित को दहेज में सियाज कार भी दी थी। लेकिन निक्की का भाई दहेज में स्कॉर्पियो कार मांग रहा था। इस वजह से निक्की का भाई रोहित, अपनी पत्नी मीनाक्षी से मारपीट करता था और उसे छोड़ रखा है। यानी मीनाक्षी अब अपने मायके में रह रही है।

रोहित की पत्नी मीनाक्षी ने बताया कि रोहित के परिजनों को स्कॉर्पियो गाड़ी चाहिए थी और इसी बात को लेकर वह रोजाना मारपीट किया करते थे। इस मारपीट में रोहित, उसकी मां कंचन और निक्की भी साथ दिया करती थी और यह सभी लोग मेरे साथ मारपीट करते थे। मेरे पास फोन तक नहीं होता था, जिससे कि मैं अपने घर तक बात नहीं करती थी।

रोहित की पत्नी मीनाक्षी ने बताया कि मुझे बहुत टॉर्चर किया गया। उनके द्वारा लगातार दहेज की मांग की जाती थी अब हमारा केस चल रहा है। पिछले कई वर्षों से मैं अपने घर पर हूं।

निक्की हत्याकांड पर भी भाभी ने दिया चौंकाने वाला बयान

निक्की हत्याकांड पर निक्की की भाभी मीनाक्षी भाटी ने बताया, “विपिन, निक्कू से बहुत ज्यादा प्यार करता था। उसने उसका टैटू भी हाथ पर बनवाया हुआ है। वह इस तरह की घटना नहीं कर सकता। निक्की ने खुद ही आग लगाई है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button