Uncategorizedउत्तर प्रदेशदेश

विवाहिता की मौत, अपाचे न देने कर ससुरालियों पर हत्या का आरोप

फिरोजाबाद। थाना सिरसागंज क्षेत्र अन्तर्गत शुक्रवार को संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की मौत हो गई। मायका पक्ष ने दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। ससुरालीजन मौके से फरार हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है। थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव दरगापुर निवासी सपना (23) पत्नी विपिन की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। घटना के बाद ससुरालिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मायका पक्ष के लोग भी आ गए। मृतका के पिता दिनेश कुमार ने बताया कि उनकी बेटी सपना की शादी 17 मई 2023 को दरगापुर निवासी विपिन के साथ हुई थी। पिता का आरोप है कि शादी में उन्होंने दामाद विपिन को स्प्लेंडर मोटरसाइकिल दी थी लेकिन ससुराल पक्ष के लोग अपाचे बाइक की मांग कर रहे थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले सपना के साथ मारपीट करते थे। सपना ने इसकी जानकारी अपने मायके वालों को दी थी। मायका पक्ष ने कई बार ससुराल जाकर समझाने का प्रयास भी किया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पड़ोसियों ने सूचना दी कि उनकी बेटी का शव ससुराल में पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचने पर ससुरालीजन वहां से फरार मिले। पिता ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी सिरसागंज वैभव कुमार सिंह ने बताया कि पिता की शिकायत पर ससुरालीजनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button