यूपी बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल व इंटरमीडिएट छात्र-छात्राओं ने अंक प्राप्त किया

फतेहपुर विद्या त्रिपाठी इंटर कॉलेज आबू नगर में यूपी बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल व इंटरमीडिएट में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय के संचालक कृष्ण कुमार तिवारी व प्रबंधक सुषमा तिवारी के द्वारा सम्मानित किया गया। मेधावी छात्र-छात्राओं में क्रमशः हाई स्कूल में प्रथम स्थान पर प्रियांशी 85.33% द्वितीय स्थान पर निलेश वर्मा 83.33% तृतीय स्थान पर श्रुति मिश्रा 81.33% चौथे स्थान पर राधिका 80% पांचवें स्थान पर जैनब 80.33% रही तथा इंटर में प्रथम स्थान पर छाया प्रजापति 83% द्वितीय स्थान पर दिव्यांशी पटेल 82.8 प्रतिशत तृतीय स्थान पर यशी मिश्रा 77.4% चौथे स्थान पर मानस 76.6% पांचवें स्थान पर निर्माता विश्वकर्मा 76.4% पर रही इन सभी को फूल माला व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य राजकुमारी सोनी ने सभी का मुंह मीठा कराकर उज्जवल भविष्य की बधाई दी कार्यक्रम में विद्यालय की उप प्रधानाचार्य चेतना मिश्रा तथा में रेखा सोनी, गीता माधव, शारदा मौर्य, शिवशंकर सिंह, विपिन तिवारी, फिरोज एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा है।



