उत्तर प्रदेश

भारतीय जनता पार्टी ने पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर मनाया समर्पण दिवस

भारतीय जनता पार्टी ने आज पं दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को आज समर्पण दिवस के रूप में मनाया।इस अवसर पर जिला कार्यालय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया।
गोष्ठी की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन ने की एवं‌ संचालन जिला महामंत्री बलराम सिंह लोधी ने किया ।इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर पंथ उर्फ चंदू भैया ने पं दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्मकता मानववाद के सिद्धांत पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उपाध्याय जी ने उस समय की दो राजनीतिक धाराओं पूंजीवाद और साम्यवाद की कमियों को देखकर वीच का रास्ता खोज कर एकात्मक मानववाद और अन्त्योदय का विचार इस देश के सम्मुख रखा । जिला कार्यालय प्रभारी शशिशेखर पांडेय ने पं दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा संगठन के लिए किये गये कार्यों पर प्रकाश डाला। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल जैन अंचल ने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय जी के सिद्धांतों से ही विश्व‌ का कल्याण हो सकता है।जाखलौन मंडल प्रभारी राजेश लिटौरिया ने पं दीनदयाल उपाध्याय जी के उन‌ विचारों की जानकारी दी जिन पर वर्तमान केन्द्र सरकार द्वारा आखिरी पंक्ति तक खड़े व्यक्ति को लेकर योजनाओं को चलाया जा रहा है। कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय सदस्य धर्मेन्द्र गोस्वामी ने कहा कि एकात्मक मानववाद को हम सीधे रुप से ऐसा कह सकते हैं कि हर नागरिक को एकात्मक हो कर एक हो जाना ।जब तक हम समाज के अन्तिम छोर‌ तक खड़े व्यक्ति से आत्मिक रूप से नहीं जुड़ेंगे तब तक हम उसकी दैहिक,दैविक, भौतिक समस्याओं से रुबरु नहीं हो सकेंगे।अन्त में जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज पं दीनदयाल उपाध्याय जी के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं उनके रास्ते पर चल कर ही आज भारतीय जनता पार्टी आगे बढ़ रही है ।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन, श्रमसेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल जैन अंचल, क्षेत्रीय सदस्य धर्मेन्द्र गोस्वामी,,जिला महामंत्री महेश श्रीवास्तव भैया, बलराम सिंह लोधी, जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष घासी राम सहरिहा,जिला उपाध्यक्ष बसंती लारिया, धर्मेन्द्र कुमार पाठक,चन्द्रशेखर पंथ उर्फ चंदू भैया,जिला पंचायत सदस्य अमर विश्वकर्मा घुटारी , सीताराम नरवरिया बड्डे,मोहन लाल रायकवार,जिला मंत्री रमेश कुशवाहा नझाई, चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक डा दीपक चौबे, शशिशेखर पाण्डेय, राजेश लिटौरिया, संदीप सिंह बुंदेला, अनुराग जैन शैलू, नासिर मंसूरी, आनन्द दुवे, जगभान सिंह राजपूत, गजेन्द्र प्रताप सिंह राजपूत, आशीष कौशिक ,मु अयाज, सचिन साहू, आनन्द पटैल,मौसम सैन,बरदानी रजक,भरत कुमार रजक,हरबान रजक,आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button