उत्तर प्रदेश

रक्तदान शिविर का फीता काटकर उद्घाटन किया गया

फतेहपुर जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने जिला अस्पताल में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वाधान में आयोजित रक्तदान शिविर का फीता काटकर उद्घाटन किया एवं रक्तदान करने वालों को प्रमाणपत्र वितरित किए।
इसके पश्चात जिलाधिकारी महोदय ने रक्त संग्रह कक्ष का निरीक्षण कर रक्त की उपलब्धता देखी एवं कहा कि आपात स्थिति में रेयर बल्ड ग्रुप को ससमय उपलब्ध कराएं तथा रक्त अवयव पृथककरण इकाई कक्ष का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
रक्त संग्रह कक्ष में विशेष साफ सफाई के निर्देश सीएमस को दिए।उन्होंने जिला अस्पताल में हो रहे एक्सरे व अन्य चिकित्सकीय गतिविधियों की भी जानकारी प्राप्त की एवं सीएमओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना प्रशिक्षु आईएस नौशीन,मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजीव नयन गिरी,सीएमएस प्रभाकांत सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button