हरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पानीपत यात्रा: उद्योगपतियों के साथ बैठक और पुल का शिलान्यास

पानीपत। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार दोपहर 3:20 पर पानीपत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उद्योगपतियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक लेनी शुरू की।

हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री पानीपत तथा एचएसआईडीसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस बैठक में पानीपत, करनाल और सोनीपत जिलों के करीब 200 उद्यमियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य हरियाणा विजन 2047 को लेकर सुझाव एकत्र करना और राज्य को भविष्य के लिए तैयार करना रहा। कार्यक्रम स्थल पर

हरियाणा 2047 फ्यूचर रेडी हरियाणा की थीम के तहत ट्रिलियन डॉलर प्लस इकोनॉमी और विकसित भारत के लक्ष्य को दर्शाया गया। बैठक को प्री-बजट मंथन के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें उद्योग, रोजगार, निवेश और आधारभूत ढांचे से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान पानीपत-जाटल सड़क पर सीएलसी के साथ बनने वाले उपरगामी पुल का शिलान्यास भी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button