उत्तर प्रदेश

नोएडा से बरेली पहुंची नेपाली युवती, मोहल्ले वालों ने समझा चोर… खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा

बरेली के किला थाना क्षेत्र के मोहल्ला बारादरी में शुक्रवार रात भीड़ ने एक युवती की पिटाई कर दी। युवती ने लोगों से हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगी। उसने कहा कि वह नेपाल की निवासी है और नोएडा से नौकरी के सिलसिले में बरेली आई है। यहां एक परिचित युवक रात में उसे अपने घर ले आया। युवक के साथ उसका फुफेरा भाई भी घर में मौजूद था।

इसी दौरान किसी की कॉल आने पर युवती मोबाइल फोन लेकर छत पर चली गई, तभी ड्रोन व चोर की अफवाह में गश्त लगाते घूम रहे मोहल्ले के लोगों ने चोर-चोर का शोर मचा दिया। डर के चलते युवती छत से कूद गई, जिससे उसके पैर में चोट लग गई। भीड़ ने युवती को पकड़ लिया। चोटी पकड़कर युवती को पीटना शुरू कर दिया। वहां मौजूद किसी शख्स ने उसका वीडियो भी बना लिया। विज्ञापन

युवती हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगती है। कहता है कि प्लीज पहले पुलिस को बुलाओ, लेकिन भीड़ ने उसकी एक न सुनी। वीडियो में एक युवक उसकी चोटी पकड़े दिखाई दे रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा है। किला थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

चार आरोपियों को किया गिरफ्तार 

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि पीड़ित युवती रेशम सिंह व विनय गंगवार के बुलाने पर यहां आई थी। वह रात करीब डेढ़ बजे छत पर फोन पर बात कर रही थी। तभी मोहल्ले के लोगों ने चोर आने का शोर मचा दिया। युवती छत से नीचे कूद गई। उसके पैर में चोट आई है। इस प्रकरण में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

भोजीपुरा इलाके में पिटाई से व्यक्ति की मौत 

जिले में ड्रोन और चोरों को लेकर उड़ी अफवाह कम होने का नाम नहीं ले रही है। कस्बों-गांवों में भीड़ अक्सर रात में लोगों को पकड़कर पीट रही है। बृहस्पतिवार को भोजीपुरा में भीड़ के हमले में जिस व्यक्ति की मौत हुई, उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

युवक को चोर समझकर खंभे से बांधकर पीटा

हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव उदरनपुर में बृहस्पतिवार रात ससुराल जा रहे युवक को ग्रामीणों ने चोर-चोर चिल्लाकर पकड़ लिया था। उसे खंभे से बांधकर जमकर पिटाई लगाई और पुलिस को सौंप दिया। कुछ खुराफातियों ने पिटाई के वीडियो संग इसकी रील बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी। इस मामले में सात नामजद समेत 15-20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, पांच आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

ड्रोन की अफवाह फैलाने का आरोपी गिरफ्तार

रिठौरा कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती में ड्रोन उड़ाने की अफवाह फैलाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष हाफिजगंज पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में रिठौरा चौकी इंचार्ज वैभव गुप्ता, दीवान ज्ञानेश कुमार ने अभियान चलाया। इसके तहत पुलिस की टीम ने सोशल मीडिया पर ड्रोन उड़ाने की अफवाह फैलाने के आरोप में नई बस्ती निवासी युवक शाहिद रजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button