आजम खान से मिलने पहुंचे पत्नी-बेटा 2 महीने बाद सीतापुर जेल में मुलाकात की बेटा बोला सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं

सीतापुर जेल में बंद वरिष्ठ सपा नेता आजम खान से बुधवार को उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अदीब आजम ने मुलाकात की। पत्नी और बेटे ने उनसे 1 घंटे 23 मिनट तक बातचीत की। यह मुलाकात दो महीने के लंबे अंतराल के बाद हुई है। आखिरी बार दिसंबर महीने में परिवार ने आजम से मुलाकात की थी जेल प्रशासन की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार, दोपहर 12 बजे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद दोनों को जेल में एंट्री की इजाजत मिली। जेल में मुलाकात की नई व्यवस्था में पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। इसी व्यवस्था का पालन करते हुए तंजीन फातिमा और अदीब आजम ने आजम से मुलाकात की बेटा बोला- सत्य पराजित नहीं हो सकता मुलाकात कर जेल से बाहर आने के बाद आबिद ने कहा- मेरे पिता का स्वास्थ्य ठीक है। जेल में उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। लेकिन, जेल तो जेल होती है। उसमें आराम क्या और दिक्कत क्या? सत्य परेशान तो हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं हो सकता दिल्ली में हाल ही में हुए चुनाव के परिणाम पर अदीब ने कहा- अगर इंडी गठबंधन एक साथ दिल्ली में चुनाव लड़ता तो वहां के परिणाम कुछ और होते। जनता सरकार बनाने और गिराने का काम करती है। जनता का मूड जिस तरफ होता है, उसी की सरकार बनती है