संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जिला अध्यक्ष मयंक सिंह चौहान पांच सूत्री ज्ञापन दिया

सीतापुर: कमलापुर /सीतापुर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने पंजाब में किसान के साथ हो रहे दुर्व्यवहार के खिलाफ शुक्रवार को सीतापुर जिला अधिकारी कार्यालय के भारतीय किसान यूनियन टिकट संगठन द्वारा सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौपा पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस समय धरने को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन के जिला अध्यक्ष मंयक सिंह हाल ही में पंजाब पुलिस की तरफ से प्रदर्शनकारी किसानों पर की गई कार्रवाई की निंदा करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा की राष्ट्रीय समन्वय समिति ने किसानों से 28 मार्च को देशभर में प्रदर्शन करने का आह्वान किया है।भारतीय किसान यूनियन के संगठन मंत्री अनिकेत सिंह ने कहा आम आदमी पार्टी शासित पंजाब पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह कॉरपोरेट ताकतों और कॉरपोरेट समर्थक सरकार के दबाव में काम कर रही है. मोर्चा ने सभी किसान संगठनों से एकजुट होकर दमन के खिलाफ लड़ने और विरोध प्रदर्शन के अधिकार की रक्षा करने का आह्वान किया हैइस मौके पर जिला प्रवक्ता भूपेंद्र सिंह तोमर महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गुडिया यादव सुधाकर शुक्ल बडी संख्या में संगठन के लोग मौजूद रहे