सीतापुर में हिंदू नव वर्ष पर जयश्री राम के नाम से गुंजायमान हुई सीतापुर नगर की गालियां

हिंदू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिन्दू के नेतृत्व में युवकों ने मनाया हिन्दू नव वर्ष।
सीतापुर। राष्ट्रीय हिन्दू शेर सेना के तत्वाधान मे भारतीय नव वर्ष के उपलक्ष में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ सिविल लाइन डॉ रेखा गोयल चौराहा से हुआ। सर्वप्रथम आरएसएस से संस्थापक डॉ केशवराव बलिराम हेडगेवर के जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। उसके बाद एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया। रैली शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुये पुनः सिविल लाइन कार्यलय पर समाप्त हुई। शोभा यात्रा का शहर वासियो के द्वारा पुष्प वर्षा कर जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। लालबाग चौराहे पर स्वागत आकाश बजरंगी के द्वारा किया गया, ग्रीक गंज चौराहे पर शोभा यात्रा का स्वागत राहुल होरा द्वारा किया गया, रम्पा टाकीज के पास शिवम त्रिपाठी एवं शरद मिश्रा के द्वारा भव्य स्वागत किया गया, सिविल लाइन चौराहे पर पर यात्रा का स्वागत संदीप शुक्ला के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में रथ पर प्रभु श्रीराम मां सीता लक्ष्मण एवं हनुमान जी की शोभा देखते ही बनती थी। शोभा यात्रा मे राष्ट्रीय हिन्दू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिन्दू, राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप हिन्दू, अखंड हिन्दू वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूद्र त्रिपाठी, , भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मुनिन्द्र अवस्थी, वरिष्ठ समाजसेवी वीरू मिश्रा बरिष्ठ समाजसेवी यतीन्द्र अवस्थी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी आकाश बजरंगी संत समाज से खाकी महराज, उदसीन संगत खैराबाद के महंत बजरंग मुनि आदि लोगो ने उपस्थित रहे।
शोभा यात्रा के उपरान्त सिविल लाइन चौराहे पर दीप उत्सव का आयोजन किया गया। पूरे चौराहे को दीपकों से सजाया गया। अखंड भारत का नक्शा बनाया गया। यात्रा की वापसी पर उपस्थित जनसमूह को धन्यवाद देते हुए विकास हिन्दू ने कहा भारतीय नव वर्ष हमारे सनातन धर्म की पहचान है हम लोगों ने पश्चिम की सभ्यता को अंगीकृत कर लिया है। इसलिए आज हम नव वर्ष का मतलब केवल 1 जनवरी समझते हैं जबकि हम भारतीयों के लिए नव संवत्सर ही नया साल है। अपने संबोधन में विकास हिन्दू ने सनातन विरोधियों पर जम कर प्रहार किया। कार्यक्रम मे सभी पदाधिकारियों के सहयोग हेतु राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप शुक्ला ने सभी का धन्यवाद दिया। आज के कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी निर्भय ब्राह्मण, प्रभात राज अभिनेत्री, विवेक हिंदू, देश दीपक त्रिपाठी, सुधीर मिश्रा, अंकित हिंदू, सूरज राठौड, विकास शुक्ला, अर्पित सिंह राठौड़, हरनाम सिंह, अभिषेक सोनी, रचित गुप्ता, अतुल, ज्ञानू व हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं आम जनमानस उपस्थित रहा।