उत्तर प्रदेश

नगर पंचायत अध्यक्ष कांट का बेटा, पत्नी को गोली मारने वाला गिरफ्तार

शाहजहांपुर। पति ने पत्नी से विवाद होने के बाद मारी थी गोली। शाहजहांपुर के कांट में एक दहेज का मामला भी सामने आया है। कांट नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रईस मियां के भाई ने अपनी पत्नी को गोली मारी थी। घायल महिला ऑटो से खुद थाने पहुंची। थाने से पुलिस ने उसको राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां उसका इलाज किया जा रहा है। एसपी ने अस्पताल में पहुंचकर खुद महिला से जानकारी ली। पीड़ित की मां ने थाने में जाकर तहरीर दर्ज कराई है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि उसने मांग के मुताबिक दहेज नहीं दिया था जिससे पति और परिवार वाले उसे आए दिन परेशान करते थे। उसने आरोप लगाया है कि पूर्व अध्यक्ष रहीस मियां, के कहने पर आरोपी ने गोली मारी है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी शकील उर्फ मुन्ने पुत्र मकबूल को शीतला माता मंदिर जाने वाली रास्ता से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी काट ने मु0,अ0,स0 210/2025 धारा 58/109 (1) भारतीय न्याय सहित धारा3/4 धारा दहेज प्रतिषेध इस आरोपी पर कार्रवाई करके जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button