महाराणा प्रताप की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई

फतेहपुर 9 म ई अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा महाराणा उदय सिंह के वीर तथा साहसी पुत्र, मेवाड़ की धरती को अन्याय तथा मुगलों के आतंक से बचाने वाले हिंदू हृदय सम्राट शूरवीर महाराणा प्रताप की जन्म जयंती धूमधाम से श्री हनुमान मंदिर पटेल नगर चौराहा फतेहपुर में उनके तैलीय चित्र पर माल्यार्पण पूजा आरती करके धूमधाम से मनाई गई। पुनीत शुभ अवसर पर पटेल नगर चौराहे में ही आम राहगीरों को शरबत पिलाया गया। गोष्टी को संबोधित करते हुए वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें अकबर बादशाह की कभी दास्तां ना स्वीकार करने वाला कलियुग का योद्धासच्चा राष्ट्रभक्त मानते हुए आज के आज के सम्मानित जनप्रतिनिधियों युवाओं तथा नेताओं को उनके पदचिन्हों पर चलते का आवाहनकिया। गोष्ठी में सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से, जय हिंद की सेना, भारत माता की जय बोलते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रमुख रूप से प्रयागराज मंडल उपाध्यक्ष रामगोपाल शुक्ला, जिला अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, जिला प्रभारी गजेंद्रमौर्य, स्वामी राम आसरे आर्य, श्रवण कुमार करण सिंह पटेल, डॉ प्रमोद पांडे राधेश्यामसाहू, शिवाकांत तिवारी मूलचंद गुप्ता, युवा जिला अध्यक्ष प्राजंलि मणि, आचार्य धनंजय पांडे विजय त्रिपाठी, गोरे तिवारी, महिला जिला अध्यक्ष संगीता गुप्ता सरला सिंह, नीलम यादव, पूनम राय बेबी गुप्ता आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।