उत्तर प्रदेश
दिल्ली की मुख्यमंत्री के बयान की सपा महिला मोर्चा ने की निंदा

हमीरपुर :- दिल्ली की मुख्यमंत्री द्वारा सपा मुखिया के खिलाफ की गई अशोभनीय टिप्पणी पर सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश सचिव सोनिया सोनी ने कस्बे में प्रदर्शन कर बयान की निंदा करते हुए कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बयान गैर जिम्मेदाराना है। इस बयान की सपा निंदा करती है। इस विरोध प्रदर्शन में सपा नगर अध्यक्ष गोपाल बजाज, फैजल खान, विक्की वर्मा, प्रेमा वर्मा, मुन्नी वर्मा, रानी वर्मा, देवकली, शांत कुमारी, गायत्री वर्मा, गंगावती, पंजाबी शिवरानी, कामिनी वर्मा आदि मौजूद रहे।