बगैर कागजातों के ई रिक्शा न चलाएं और दिव्यांग,नाबालिग नहीं चलाएं रिक्शा– अध्यक्ष

हमीरपुर:– यातायात नियमों के नियमों के प्रति जागरूक करने ले उद्देश्य से ई रिक्शा चालकों को सुमेरपुर कस्बे के गायत्री तपोभूमि प्रांगण में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन नगर पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुआ। इसमें ई रिक्शा चालकों को यातायात नियमों से से जागरूक किया गया।
रविवार को गायत्री तपोभूमि प्रांगण में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने कहा कि सभी ई रिक्शा चालक रजिस्ट्रेशन, बीमा,लाइसेंस के ही रिक्शा का संचालन करें। सीओ यातायात सलमान खान ने कहा कि दिव्यांग,नाबालिग,ई रिक्शा मत चलाएं। उन्होंने ई-रिक्शा संघ को सभी चालकों का फोटो सहित सत्यापन रजिस्टर बनाने की निर्देश दिए। जिला यातायात प्रभारी अरविंद सिंह ने कहा कि ई रिक्शा चालक चार सवारी से ज्यादा न बैठाएं। माल भाड़ा की ढुलाई न करें। पीटीओ चंदन शुक्ला ने कहा कि ई रिक्शा का रजिस्ट्रेशन महज पांच वर्ष के लिए होता है। इसलिए ई रिक्शा पांच वर्ष से ज्यादा पुराना नहीं होना चाहिए। ई रिक्शा संघ संरक्षक व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू ने कहा कि सभी चालक शासन प्रशासन के नियमों का पालन करें। संघ के अध्यक्ष धीरू यादव ने सभी का आभार जताया। गोष्ठी में कस्बे के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के ई रिक्शा चालक शामिल रहे।