उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी ने राजकीय नलकूप परियोजना इसरौली का किया स्थलीय निरीक्षण

किसानों से की बातचीत, खेती से सम्बंधित ली जानकारी

बाराबंकी, 06 मार्च। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने गुरुवार को विकास खंड फतेहपुर के इसरौली गांव में 2100 नवीन राजकीय नलकूप परियोजना के अन्तर्गत स्थापित 193 एफपीजी राजकीय नलकूप का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों से नलकूप के ऑपरेटिंग सिस्टम से लेकर खेतों तक पानी पहुँचने की प्रक्रिया की अद्यतन जानकारी ली। ऑपरेटर गया प्रसाद से नलकूप के संचालन सम्बंधी जानकारी ली। अधिशासी अभियंता नलकूप खंड बाराबंकी शशांक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परियोजना के अन्तर्गत स्थापित नवीन राजकीय नलकूप से 50 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई की जाएगी। इस नलकूप में पानी निकालने के लिये 12.5 एचपी क्षमता की मोटर लगी है जो विद्युत से संचालित है। जिससे एक घंटे में करीब 2 से 3 एकड़ खेत की सिंचाई की जा सकेगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से नलकूप सम्बंधित जानकारी ली और अच्छे से इसका संचालन करने के निर्देश दिए। साथ ही परिसर में वृक्षारोपण कर परिसर को हराभरा रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने किसान दिलीप कुमार के खेत को देखा, जिसमें किसान द्वारा खरबूजा लगाने की तैयारी की जा रही थी। किसान से जिलाधिकारी ने खरबूजा की खेती के सम्बंध में बातचीत की और बीज की उपलब्धता और उसके दामों के सम्बंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता प्रथम साक्षी मौर्या, अवर अभियंता (जे0ई0) आरती वर्मा सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button