साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जगह – जगह फहराया तिरंगा

फतेहपुर। पत्रकारों के शीर्ष संगठन साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (सीजेए) द्वारा 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न इकाइयों द्वारा भिन्न – भिन्न जगहों पर ध्वजारोहण कर संगठन को मजबूत करने के साथ ही देशहित एवं जनहित में कार्य करने की बात कही गयी है।
बताते चलें कि 26 जनवरी को देश के 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जहाँ साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाश्वत तिवारी द्वारा उत्तर प्रदेश की राजधानी एवं राज्य मुख्यालय लखनऊ स्थित अपने जनसंपर्क कार्यालय में ध्वज फहराकर गणतंत्र का जश्न मनाया गया तो उत्तर प्रदेश इकाई के प्रदेशाध्यक्ष शहंशाह आब्दी ने भी अपने जनसंपर्क कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस दौरान विभिन्न पदाधिकारीगण भी मौजूद रहे हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आदित्य शर्मा द्वारा कानपुर नगर में, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (अनुशासन समिति) मुशीर अहमद खान द्वारा अलीगढ में, चेयरमैन (राज्य सलाहकार समिति – उत्तर प्रदेश) ठाकुर अंबरीश सिंह द्वारा रायबरेली में, चेयरमैन (राज्य अनुशासन समिति – उत्तर प्रदेश) कमाल अहमद खान ने गोण्डा में, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवनीत रावत ने हाथरस में, प्रदेश उपाध्यक्ष (यूपी) एवं दिल्ली / एनसीआर प्रभारी अश्वनी श्रीवास्तव द्वारा नोएडा में, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शिव कुमार मौर्य ने कौशाम्बी में, राष्ट्रीय सचिव प्रियंका यादव द्वारा अयोध्या में, प्रयागराज जिलाध्यक्ष जाबिर अली एवं जिला कोषाध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव ने अपनी टीम के संग प्रयागराज में, फतेहपुर जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह की अगुवाई में व जिला उपाध्यक्ष कर्म मोहम्मद, जिला प्रवक्ता प्रदीप कुमार, जिला सचिव धीर सिंह यादव व अन्य टीम के लोगों ने फतेहपुर मुख्यालय में साथ ही जिला उपाध्यक्ष सोनू वर्मा एवं सदर तहसील उपाध्यक्ष मनोज सिंह द्वारा असोथर में, खागा तहसील अध्यक्ष अभिमन्यु मौर्या एवं खागा तहसील महासचिव ओम नारायण विश्वकर्मा व अन्य ने खागा में, तहसील खागा सचिव नाजिया शेख एवं हथगाम ब्लॉक अध्यक्ष देवकीनंद लोधी द्वारा हथगाम में जबकि ऐरायां ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद अब्बास की अगुवाई में तहसील खागा कोषाध्यक्ष ताज आब्दी, ऐरायां ब्लॉक उपाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता एवं ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद जैग़म आदि द्वारा ऐरायां मोड़ पर तथा प्रेमनगर में खागा तहसील उपाध्यक्ष महेश चौधरी, ब्लॉक ऐरायां महासचिव मेराज अहमद, ऐरायां ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य नयन सिंह यादव तथा अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा अपने – अपने क्षेत्र में ध्वजारोहण किया गया है।इस दौरान ध्वजारोहण के बाद सभी ने देश के संविधान के मुताबिक देश की तरक्की एवं संगठन की सक्रियता पर बल देते हुए एकजुटता की आवाज उठाई है। प्रदेशाध्यक्ष शहंशाह आब्दी ने कहा है देश के पत्रकारों एवं आम जनमानस को संगठन से बेहद अपेक्षाएं हैं जिसको देखते हुए सभी को देशहित एवं जनहित में कार्य करने की जरुरत है।