उत्तर प्रदेश

मानवाधिकार एवं उपभोक्ता फोरम के बैनर तले मनाई गई बाबा साहब की जयंती

फतेहपु। संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती आज 14 अप्रैल को पूरा विश्व बड़े ही धूमधाम के साथ मना रहा है। वहीं मानवाधिकार एवं उपभोक्ता फोरम के बैनर तले भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई आपको बताते चले की जिले के कलेक्ट्रेट परिसर पर स्थित अंबेडकर पार्क पर फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० अनीत कुमार अग्रहरि एवं मंडल उपाध्यक्ष प्रयागराज आशीष सिंह चंदेल के नेतृत्व में समस्त पदाधिकारी अंबेडकर पार्क पहुंचकर अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया वही राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा भीमराव अंबेडकर जी के व्यक्तित्व के बारे में विस्तार पूर्वक सभी लोगों को जानकारी प्रदान की गई जहां इस मौके पर फोरम के जिला चेयरमैन आरटीआई प्रकोष्ठ राकेश यादव,जिला सचिव अमित कुमार,जिला प्रभारी आयुष कुमार मौर्य,जिला विधि सलाहकार ब्रजेश कुमार त्रिपाठी,गौरव शुक्ला,रोहित अग्रहरि पत्रकार,अध्यक्ष जी के निजी सचिव एड० विवेक कुमार अग्रहरि भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button