शाहजहांपुर में कांग्रेसियों ने ई,डी के खिलाफ किया प्रदर्शन

शाहजहांपुर– कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज कांग्रेस नेताओं के विरुद्ध ईडी की कार्यवाही के खिलाफ जिला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता व महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खान के संयुक्त नेतृत्व में ईडी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। आज सुबह से ही बड़ी संख्या कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन टाउन हॉल पर एकत्रित होने लगे कार्यकर्ताओं की बढ़ती संख्या देखकर पुलिस ने भी चारो तरफ अपना पहरा लगा दिया। कार्यालय हुई बैठक में जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि जब जब किसी भी राज्य में चुनाव नज़दीक आए है तब तब मोदी सरकार ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को विभिन्न जांच एजेंसी के माध्यम से परेशान करने का हथकंडा अपनाया है।पिछले काफी समय से ईडी का इस्तेमाल कर कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को परेशान करने का लगातार प्रयास हो रहा है।लेकिन सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं।महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खान ने कहा कि मोदी सरकार को ये पता है कि जब भी उनका अंत होगा वो राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ही करेगी, सरकारें आती जाती रहती है इस प्रकार के हथकंडे अपनाना ठीक नहीं है।इनका भी अंत होगा और कांग्रेस पार्टी इनसे सब हिसाब किताब चुकता करेगी। इसके बाद ईडी मुर्दाबाद लिखी तख्तियां हाथों में लेकर सभी कांग्रेसजन सड़क पर उतर पड़े वही पिछले गेट से युवा कांग्रेस अध्यक्ष रामजी अवस्थी के साथ कार्यकर्ता ईडी का पुतला लेकर फूंकने के लिए सड़क पर निकले जिसमें पुलिस प्रशासन ने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को घेर लिया और पुतला छीनने का प्रयास किया जिस पर सभी कांग्रेसियों ने पुतले को जकड़ लिया और लगभग आधा घंटा तक पुतले को लेकर धक्कामुक्की होती रही जिस पर पुतला दो हिस्सों में बट गया धक्का मुक्की में कई पदाधिकारियों को हल्की फुल्की चोट भी आई और कपड़े भी फट गए। काफी देर तक प्रदर्शन चलता रहा।आज प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित,तनवीर सफदर,पवन सिंह, तसनीम अली खान,कृष्ण विनोद मिश्रा,फैजान अली खान,अनस इकबाल,फरीद अली खान, रामजी अवस्थी,अर्चना वाल्मीकि,रफी उल हसन,सईद अंसारी,फुरकान अहमद कुरैशी,गौरव त्रिपाठी,ताहिर अली गुड्डू मियां,जाने आलम,गायत्री प्रकाश अवस्थी,अदीब अहमद, सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित हुए।